विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: सेलाकुई बिजलीघर परिसर में विद्युत विभाग की ओर से मंगलवार को विद्युत सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं दर्ज कराईं। विभागीय अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में बिजली बिलों में संशोधन, राजस्व वसूली और स्मार्ट मीटर लगाने से संबंधित समस्याओं के साथ अन्य शिकायतें भी सुनी गईं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अर्चित भट्ट ने बताया कि विभाग की ओर से हर माह क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और स्थानों पर करीब 15 विद्युत सेवा शिविर लगाए जाते हैं। इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बिल, मीटर, नए संयोजन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का लाभ...