Vikasnagar News: विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: एनफील्ड स्कूल में सोमवार को ब्रह्मकुमारीज संस्था के सहयोग से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं नशे का सेवन नहीं करने के साथ ही समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। इस अवसर पर ऊषा चौहान, रेखा चावला, रेनू भट्ट, पुनीता बडोनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: नशामुक्त भारत के निर्माण में जुटे स्कूली बच्चे, ब्रह्माकुमारी ने दिलाई शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.