Vikasnagar News: विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की
विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: शिवालिक एकेडमी में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमितता, व्यवहार और कक्षा में सहभागिता की जानकारी दी। विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने और उनकी अच्छी आदतों को और बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों को आवश्यक सुझाव भी दिए गए। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के सीखने, व्यवहार और रचनात्मक गतिविधियों, जबकि वरिष्ठ कक्षाओं में विषयवार प्रदर्शन और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। शिविर में डॉ. पुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.