विकासनगर, अक्टूबर 16 -- Vikasnagar News: कैंट इंटर कॉलेज चकराता में आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। 'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार' विषय पर आयोजित महोत्सव में 120 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में क्वांसी के आकाश राणा प्रथम, हरित ऊर्जा में अनुश्री प्रथम, गणितीय प्रतिरूपण में कोटी कनासर की गरिमा प्रथम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में मलेथा के तनिष प्रथम, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में हटाल की श्रेयाशी राणा प्रथम, ग्रामीण परिवर्तन में हटाल के सन्नी चौहान प्रथम और आपदा प्रबंधन में हटाल की वर्तिका राणा प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में क्वांसी के मोहित सिंधु, हरित ऊर्जा में मेहरावना के संयम जोशी, गणितीय...