Vikasnagar News: विज्ञान प्रीमियर लीग में दिखाई छात्रों ने वैज्ञानिक प्रतिभा
विकासनगर, अक्टूबर 1 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) के तत्वावधान में कैंट इंटर कॉलेज चकराता में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 आयोजित की गई। लीग में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई। यू-कॉस्ट समन्वयक संजय कुमार मौर्य के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद वेद प्रकाश और आईटी विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतियोगिता में चकराता विकासखंड के विभिन्न इंटरमीडिएट और हाईस्कूलों से 60 विद्यार्थियों ने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। आईटी विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार ने क्विज भी कराई। मौर्य ने विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.