Vikasnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: विकासखंड विकासनगर में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में विज्ञान महोत्सव-2026 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन विषय शामिल रहे। महोत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग जीवन स्तर को सुधारता है। इससे सुविधा संपन्न जीवन जीने की कला विकसित होती है। प्रतियोगिता के तहत बेहतर जीवन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.