विकासनगर, अगस्त 25 -- Vikasnagar News: होलीफेथ एकेडमी हरबर्टपुर में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्किंग मॉडल और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वैक्यूम क्लीनर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव शरीर के विभिन्न अंगों एवं उनके कार्यों, गैसों तथा रासायनिक प्रक्रियाओं से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कठिन वैज्ञानिक अवधारणाओं को मॉडल के माध्यम से बेहद सरल और सहज तरीके से समझाया। हिंदी विषय में सूर्य नमस्कार, समास, उपसर्ग सहित विभिन्न विषयों को मॉडल और प्रस्तु...