विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर में विजयदशमी के अवसर पर बाशिक महासू, पवासी महासू और छत्रधारी चालदा महासू देवता के देवचिह्नों को विधि-विधान के साथ वापस पालकी में विराजमान किया गया। जागरा पर्व के शाही स्नान से शुरू हुई देवचिह्नों के दिव्य दर्शन की परंपरा विजयदशमी के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान शेडकुड़िया देवता के भी देवचिह्न एक माह तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पालकी से बाहर रखे गए। महासू देवता की इस परंपरा के तहत वर्ष में एक बार श्रद्धालुओं को देवचिह्नों के नजदीक से दर्शन करने का अवसर मिलता है। जागरा मेले से लेकर विजयदशमी तक दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सात दिसंबर को खत शीलगांव के मशक गांव में विराजमान होंगे चालदा महासू महाराज श्रद्धालु अपने...