विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के बाद सोमवार को एनएच, नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। संयुक्त टीमों ने बाबूगढ़ से मंडी चौक तक कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान मंडी चौक पर व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई के आगे विरोध टिक नहीं सका। एनएच की ओर से जहां अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए, वहीं पालिका और प्रशासन की टीम ने सड़क पर लगाए गए बोर्ड, टिन आदि हटाकर जब्त कर लिए। दरअसल, विकासनगर में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता कुक्की शाहू ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के बाद शासन की ओर से एनएच, नगर पालिका और तहसील प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के न...