विकासनगर, जुलाई 22 -- Vikasnagar News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीमावाला में बुधवार को विधायक मुन्ना चौहान ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को जरूरी निर्देश देने के बाद विधायक कक्षा में पहुंच कर बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों के साथ अपने बचपन की यादें साझा कर उनके सवालों का जवाब देते हुए बाल मन की जिज्ञासाओं को शांत किया। विधायक ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और गीत संगीत जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना बेहद जरूरी है। इससे आत्मविश्वास और नई पहचान मिलती है। इसके लिए सरकार की ओर से भी खेलकूद को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को असत्य पर सत्य की जीत का पाठ पढ़ाते हुए हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करने से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है...