विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: विकासनगर,संवाददाता। चौक बाजार विकासनगर में रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। वनवास से लौटे भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दोनों भाइयों के प्रेम, त्याग और समर्पण की मार्मिक प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। भरत मिलाप की लीला में भरत का अपने बड़े भाई श्रीराम के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण विशेष आकर्षण रहा। श्रीराम और भरत के मिलन के दृश्य को कलाकारों ने इस भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया कि दर्शक भावुक हो गए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 117 वर्ष पुरानी श्रीराम लीला का शुरू का मंचन श्रद्धालुओं ने जयकारे ...