Vikasnagar News: विकासनगर में बच्चा अगवा करने वाले गैंग सक्रिय होने की सूचना से अभिभावक परेशान
विकासनगर, अगस्त 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर में बच्चा अगवा करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। प्रतिष्ठित स्कूलों की ओर से यह सूचना अभिभावकों को भेजकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस प्रकार का अभी तक कोई भी मामला पुलिस के पास नहीं आया है। इसके बावजूद अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाएगी। दरअसल, कुछ दिनों से विकासनगर के प्रतिष्ठित स्कूलों की ओर से बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विकासनगर क्षेत्र में बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसको लेकर अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा जा रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चे को स्वयं स्कूल भेजने और लेने की अपील की जा रही है। साथ ही बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.