Vikasnagar News: विकासनगर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा, चार नेपाली गिरफ्तार
विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: न्यू राणा ज्वैलर्स की दुकान में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से करीब चार से पांच लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य भीम बहादुर शाही अभी वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आठ अगस्त की रात विकासनगर स्थित न्यू राणा ज्वैलर्स का ताला तोड़कर दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। दुकान संचालक संजीव राणा ने नौ अगस्त को कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी। इसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.