विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद विकासनगर क्षेत्र के भवन स्वामियों को अब हाउस टैक्स के नए गणित से चुकाना पड़ेगा। पालिका बोर्ड ने भवनों के कैपिटल वैल्यू (पूंजीगत मूल्य) के आधार पर भवनकर निर्धारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत आवासीय भवनों पर 0.02 प्रतिशत, 200 वर्ग मीटर तक की दुकानों पर 0.04 प्रतिशत और व्यावसायिक भवनों पर 0.07 प्रतिशत की दर से भवनकर निर्धारित किया जाएगा। मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नई दरें लागू होने के बाद भवन स्वामियों को पहले की तुलना में अधिक टैक्स चुकाना पड़ सकता है। भवनकर का प्रस्ताव कर अधीक्षक मोहित पाठक की ओर से रखा गया था। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 30 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमे...