Vikasnagar News: विकासनगर में अब निराश्रित पशु नहीं बनेंगी आफत, गौशाला का निर्माण शुरू
विकासनगर, अगस्त 27 -- Vikasnagar News: विकासनगर में अब सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित बैल, गाय आफत नहीं बनेगें। नगर पालिका इनके लिए गौशाला का निर्माण करा रहा है। करीब 88 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर कर दिया गया है। गौशाला की क्षमता करीब सौ पशुओं के रखने की है। दरअसल, विकासनगर नगर पालिका क्षेत्र में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे सहित अन्य सड़कों और गली मोहल्लों में निराश्रित पशु झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। खासकर हाइवे पर वह बीच सड़क पर पड़े या खड़े रहते हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर रात को यह निराश्रित पशु हादसों का कारण बनते हैं। अभी तक कई लोग इन पशुओं से टकराकर चोटिल हो चुके हैं। फिलहाल नगर पालिका के पास अपनी कोई गौशाला न होने के कारण इन निराश्रित पशुओं को सड़कों से हटाने में परेशानी आ रही है。
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.