Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में आज हटेगा फुटपाथों,सड़क से अतिक्रमण
विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में फुटपाथों और सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आज (सोमवार) से अभियान चलेगा। नगर पालिका, पुलिस, एनएच और तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए निरीक्षक मनोज कोहली के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। सुबह दस बजे से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, विकासनगर बाजार में पूरा बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। व्यापारियों के साथ ही रेहड़ी-ठेली वालों ने फुटपाथों के साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। हाल यह है कि बाजार में चलने तक की जगह नहीं है। कई बार नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है, लेकिन टीम के जाते ही फिर से अतिक्रमण पसर जाता है। पूर्व में एनएच की ओर से भी फुटपाथों से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाया था, लेकिन फिर से फुटपाथों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.