Vikasnagar News: विकासनगर की शिखा मेहता को मिला विद्यावाचस्पति सम्मान
विकासनगर, अक्टूबर 30 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। ज्योतिष एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विकासनगर निवासी शिखा मेहता को 'विद्यावाचस्पति' सम्मान से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, वृंदावन धाम (मथुरा) के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र 'देवेन्दु' ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। शिखा मेहता को यह सम्मान ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन, शोध, विश्लेषण और समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कुलपति डॉ. मिश्र ने कहा कि ज्योतिष भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस ज्ञान को समाज कल्याण से जोड़ने वाले लोगों का सम्मान गौरव की बात है। सम्मान मिलने पर शिखा ने इसे गुरुजनों के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा का प्रतिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.