Vikasnagar News: विकासनगर का व्यवसायी एक माह से अधिक समय से लापता
विकासनगर, अगस्त 6 -- Vikasnagar News: कॉलेज रोड निवासी व्यवसायी हसमीत सिंह उर्फ हन्नी पिछले 24 जून से लापता हैं। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर व्यावसायी की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी सिमरन कौर ने पुलिस चौकी बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति हसमीत सिंह (हन्नी), पुत्र स्व. गुरदीप सिंह, वार्ड नंबर-9, कॉलेज रोड, विकासनगर के निवासी हैं और कॉलेज रोड पर गुलाटी कलेक्शन नाम से व्यवसाय संचालित करते हैं। वह 24 जून की सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर व्यावसायी की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.