विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: इनर व्हील क्लब की ओर से रविवार को बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक एकता, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचाल...