Vikasnagar News: वर्कचार्ज कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा विधानसभा में उठा
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड में वर्कचार्ज कर्मचारियों की पेंशन का मामला विधानसभा में उठाते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने सभी पात्र कर्मचारियों को समान रूप से पेंशन देने की मांग की है। नियम 300 के तहत दी गई सूचना में उन्होंने कहा कि सिंचाई और लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों में 30 से 40 वर्ष तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में नियमित किया गया, लेकिन इनमें से कई अब भी पेंशन से वंचित हैं। चौहान ने संविधान के अनुच्छेद 14 में निहित समानता के सिद्धांत का हवाला देते हुए पेंशन स्वीकृति में इस अंतर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं मिलने से कई कर्मचारी और उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कुछ कर्मचारी शारीरिक कमजोरी के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.