विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। चकराता वन प्रभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को डीएफओ चकराता कार्यालय कालसी में स्थानीय ग्रामीणों, होटल व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक में लोखंडी-बुधेर मार्ग पर लगाए गए वन विभाग के गेट, स्थानीय लोगों के आवागमन, पर्यटन सुविधाओं, सड़क निर्माण के साथ ही वन भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध कब्रिस्तानों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सहमति बनी कि लोखंडी-बुधेर मार्ग पर वन विभाग द्वारा लगाया गया गेट हमेशा खुला रहेगा और स्थानीय लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। वहीं पर्यटकों को मुईला टॉप तक पैदल जाने की अनुमति दिए जाने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि पर 1926 पर करें फोन आगामी 15 अगस्त के बाद मार्ग पर पूर्...