Vikasnagar News: लोकतंत्र की लड़ाई को सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जीवनगढ़ से हरबर्टपुर तक निकली रैली
विकासनगर, अक्टूबर 8 -- Vikasnagar News: लोकतंत्र बचाने, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के मुद्दे पर कांग्रेस गुरुवार को सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस की ओर से जीवनगढ़ से हरबर्टपुर तक 'लोकतंत्र बचाने को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात और पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी समेत कांग्रेस तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अधिकारों की रक्षा को लेकर आवाज बुलंद कर प्रदर्शन किया। जीवनगढ़ से शुरू हुए आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए। मार्च विकासनगर बाजार से गुजरा तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.