Vikasnagar News: लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का विधायक चौहान ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विधायक मुन्ना चौहान ने शुक्रवार को लांघा, पिपलसार, तौलीभूड़ और डुमेट में संचालित लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई खंड विकासनगर तथा नलकूप एवं विद्युत-यांत्रिक खंड के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को कटापत्थर कैनाल से लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए न्यूनतम आवश्यक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में धान की कटाई का कार्य चलने के कारण काश्तकारों की ओर से नहर के पानी की सिंचाई के लिए मांग नहीं है। ऐसे में फिलहाल नहर में पानी का संचालन लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जरूरत के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.