विकासनगर, अगस्त 13 -- Vikasnagar News: लालडांग पुल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष कालसी विवेक राठी ने बताया कि 13 अगस्त को स्थानीय निवासी संतराम चौहान ने सूचना दी कि लालडांग पुल से पहले एक पिकअप वाहन नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को भी घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि पिकअप वाहन का चालक वाजिद जमाल पुत्र ऐबल हसन, निवासी वार्ड नंबर-8 ढकरानी, विकासनगर, उम्र 33 वर्ष, विकासनगर से रोहड़ू, हिमाचल प्रदेश सेब लेने जा रहा था। इसी दौरान अचानक वा...