विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: लाखामंडल में जिम सेंटर के लिए नई मशीनें और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मंत्री को बताया कि लाखामंडल में जिम सेंटर का भवन पुराना और जर्जर है। यहां युवाओं के लिए पर्याप्त जिम उपकरण और मशीनें भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी जरूरी है। उन्होंने दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की। लाखामंडल में लंबे समय से बंद राजकीय आईटीआई को दोबारा शुरू किए जाने को भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सहित क्षेत्र के कई लोगों ने भी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

हिंदी हि...