Vikasnagar News: लाखामंडल में चिंता सणी माता के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: चकराता विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लाखामंडल की ग्राम सभा धोरा-पुड़िया में चिंता सणी माता का नवरात्रि पर्व और ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पांडव नृत्य, देव डोलियों का मिलन और महिलाओं के पारंपरिक लोकनृत्य मुख्य आकर्षण रहे। मेले में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पांडव नृत्य ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा, वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से तांदी, झैंता और रासो लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकगीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सिमोग में दशह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.