विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड के पास से एक युवक को 7.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस टीम लांघा रोड के पास जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरजीत धीमान निवासी ग्राम छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जे...