Vikasnagar News: लखवाड़ अस्पताल में पेयजल संकट, डॉक्टर और स्टाफ परेशान
विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: जौनसार के लखवाड़ स्थित एलोपैथिक चिकित्सालय में इन दिनों भारी बारिश के बावजूद पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। चिकित्साधिकारी की नियमित तैनाती के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौटने लगी हैं, लेकिन पानी की समस्या के चलते चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ परेशान हैं। अस्पताल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम लखवाड़ निवासी पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष चकराता जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल के लिए आसपास चार जलस्रोत उपलब्ध हैं, इसके बावजूद अस्पताल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उनका आरोप है कि अस्पताल को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इसके चलते अस्पताल में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.