Vikasnagar News: लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: भाजपा की ओर से रविवार को नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में लखपति दीदी योजना के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। वन सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाकर उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव ने कहा कि यह अभियान केवल महिलाओं की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.