Vikasnagar News: रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विकासनगर, जुलाई 25 -- Vikasnagar News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद विकासनगर ने शनिवार को सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशाल स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली को विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बाबी नौटियाल और अधिशासी अधिकारी एमके बिष्ट ने मंडी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मंडी चौक से शुरू होकर डाकपत्थर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पालिका टाउन हॉल पहुंची। इस दौरान पूरा विकासनगर हम सबने ठाना है, विकासनगर को स्वच्छ बनाना है के नारों से गूंज उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन के बहिष्कार का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.