विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: केरल के कन्नूर जिले के कुण्णूर सब-डिस्ट्रिक्ट में आयोजित विद्यालयी सोशल साइंस फ्रीडम क्विज में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन का भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विरोध किया है।

निलंबन का विरोध सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर महासंघ ने आरोपों को तत्काल वापस लेने की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। उनके क्रांतिकारी जीवन, ब्रिटिश शासन द्वारा दिए गए कठोर दंड और अंडमान की सेल्युलर जेल में उनके कारावास का अध्ययन इतिहास का स्वाभाविक हिस्सा है। सावरकर पर प्रश्न पूछना न अपराध है, न अनुशासनहीनता और न ही किसी राजनीतिक वि...