विकासनगर, जुलाई 9 -- Vikasnagar News: रघुवीर रावत विकासखंड कालसी के ग्राम पंचाय कोथी और अस्टाड़ के ग्रामीणों को सरकारी राशन के लिए 14 से 18 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच के आदेश देकर जल्द जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैंदरअसल, ग्राम प्रधान कोथी कालसी प्रीति चौहान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम अस्टाड़ निवासी किशन सिंह तोमर के नाम से ग्राम पंचायत कोथी की सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित है, लेकिन दुकान का संचालन सहिया बाजार से किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि साहिया बाजार कोथी गांव से लगभग 14 किलोमीटर तथा अस्टाड़ गांव से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जिससे उपभोक्ताओं को राशन ल...