विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: विकासनगर और डाकपत्थर की रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण मूर्छित, रावण-अंगद संवाद और मेघनाद के युद्धभूमि प्रस्थान की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर किया, वहीं अंगद के साहस और निर्भीक संवादों पर खूब तालियां बजीं। विकासनगर चौक बाजार में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकारों ने लक्ष्मण मूर्छित लीला का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों के अभिनय ने प्रसंग को जीवंत कर दिया और दर्शक भावविभोर हो गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकासनगर नारायण ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और लोककल्याण का सर्वोच्च आदर्श है। रामलीला समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्...