Vikasnagar News: रामपुर मंडी से 72 महिला वन आरक्षी 16 दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर रवाना
विकासनगर, अक्टूबर 12 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। वानिकी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं वन आरक्षी बैच संख्या 112 के प्रथम सत्र की 72 महिला प्रशिक्षु वन आरक्षियों का दल सोमवार को 16 दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुआ। अनुदेशक आनंद सिंह रावत के नेतृत्व में दल गढ़वाल मंडल के विभिन्न वन क्षेत्रों का भ्रमण कर वन प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से संबंधित कार्यों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेगा। अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु वन आरक्षियां अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और बदरीनाथ वन प्रभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी। यहां उन्हें वन विभाग की ओर से संचालित संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी गतिविधियों की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.