विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: सामुदायिक मिलन केंद्र में राजावाला वरिष्ठ नागरिक ग्राम उत्थान समिति की ओर से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के कई वरिष्ठ नागरिकों को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक गुलाब सिंह नेगी, बच्चन सिंह नेगी और गोविंद शाही को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवनभर के योगदान, अनुभव और त्याग का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। मंच संचालन करते हुए शिशुपाल सिंह रावत ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके लिए सुरक्षित एवं स...