Vikasnagar News: राइंका लांघा में गूंजा 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' का नारा
विकासनगर, अक्टूबर 15 -- Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज लांघा में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम', 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम्' के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण के नेतृत्व में संचालित अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण की सीख दी गई। अभियान के तहत यह 150वें विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम था। अभियान के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.