Vikasnagar News: रक्षाबंधन पर सेलाकुई से लेकर हरबर्टपुर तक जाम से लोग हुए परेशान
विकासनगर, अगस्त 28 -- Vikasnagar News: रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को घर जाने की जल्दबाजी में हरबर्टपुर में एनएच पर भारी जाम देखने को मिला। त्योहार के चलते पछुवादून के विभिन्न शहर, कस्बों से लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए, लेकिन इस उमड़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। करीब एक किमी लंबे जाम में यात्रियों, राहगीरों से लेकर स्थानीय लोग और व्यापारी भी परेशान हुए। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लोग दूर-दूर से अपने रिश्तेदारों के यहां आ रहे थे। बहनें भाइयों के घर और भाई बहनों के घर जाने के लिए सड़कों पर निकले थे। जिससे शहर में जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस ने एनएच किनारे बेतरतीब खड़े वाहनो को हटाने के साथ ही दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को भी हटाया, बावजूद इसके जाम की समस्या बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.