विकासनगर, अक्टूबर 26 -- Vikasnagar News: विकासनगर। सारा गेट के पास पेट्रोल पंप के सामने पिकअप की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता महिपाल सिंह निवासी ग्राम कलरी, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर ने तहरीर दी कि उनका पुत्र विशाल 23 अक्तूबर की सुबह करीब दो बजे दोस्त अमन पुत्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक से सहसपुर से सेलाकुई जा रहा था। सारा गेट के पास देहरादून की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में विशाल और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। अमन को उपचार के बा...