विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: हरिपुर स्थित हरी घाट पर मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद गहरा गया है। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति ने कहा कि यदि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल 15 दिन के भीतर ब्रिटिशकालीन पुल को श्याम सेतु के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति शासन से प्राप्त कर लेते हैं तो समिति प्रतिमा को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने पर विचार करेगी। निर्धारित अवधि में स्वीकृति नहीं मिलने पर समिति जौनसार-बावर की जनता के विचारों को शामिल कर प्रतिमा स्थापना का निर्णय लेगी। समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2016 से हरिपुर में घाटों के निर्माण और मां यमुना की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में यमुना घाट और यमुना कृष्ण धाम क...