विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम में शनिवार को संक्रांति के अवसर पर ढोल-दमाऊं और रणसिंघा की मंगल ध्वनि के बीच पारंपरिक बधाई वादन किया गया। मां यमुना की प्रतिमा के समक्ष शुरू की गई इस परंपरा को अब प्रत्येक माह की संक्रांति पर नियमित रूप से निभाया जाएगा। स्थानीय वादक दीवान दास, मुन्ना दास और महेंद्र वर्मा ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से बधाई वादन किया। लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि जौनसार-बावर की देव संस्कृति में ढोल-दमाऊं और रणसिंघा का विशेष महत्व है। इन्हें देवताओं के आह्वान का माध्यम माना जाता है। क्षेत्र में शुभ कार्यों और धार्मिक आयोजनों की शुरुआत भी पारंपरिक बधाई वादन से होती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गोरखा समुदाय ने भजन कीर्तन से मनाया हाम्रो दशैं पंडित...