Vikasnagar News: मेहूंवाला में नवप्रभात के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के मेहूंवाला में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में विश्वास रखती है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.