Vikasnagar News: मेले में हुड़दंग करने पर दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: दशहरा मेले में हुड़दंग करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार रात की है, जब सेलाकुई के बावन बीघा मैदान में रावण दहन और मेले का आयोजन किया जा रहा था। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मेले में कुछ युवकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू रहे। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कठैत (20) निवासी टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी मधु विहार सेलाकुई और आशीष कुमार (18) निवासी पीलीभीत, उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.