Vikasnagar News: मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण,चार स्टोर तत्काल बंद कर बिक्री पर लगाई रोक
विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को सेफ ड्रग्स, सेफ लाइफ अभियान के तहत सहसपुर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार मेडिकल स्टोरों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हरीश कुमार गोयल के निर्देशों पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में सहसपुर, सभावाला, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.