Vikasnagar News: मुख्यमंत्री से की गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग
विकासनगर, जुलाई 25 -- Vikasnagar News: रुद्रपुर क्षेत्र में बहने वाली गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बरसाती गौना नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह 20 हजार की आबादी को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग राज्य गठन से पहले से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन लगातार उनकी अनदेखी हो रही है। कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पूर्व में गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। नौ साल की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी पुल निर्माण के लिए एक ईंट तक नहीं रखी है। पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह जाते हैं। बताया कि कुछ साल पहले नदी पार करते हुए सोरना निवासी एक व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.