विकासनगर, जुलाई 24 -- Vikasnagar News: चकराता वन प्रभाग की बाबर रेंज के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मुंडाली को विकसित करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने पर्यटन सचिव को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने मुंडाली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि मुंडाली चकराता वन प्रभाग का प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रमणीक पर्यटक स्थल है। यह चकराता से करीब 40 किलोमीटर, कथियान से 25 किलोमीटर और दारागाड़-कथियान मोटर मार्ग पर खादरा-शौधार से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, मुंडाली करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में फैला क्षेत्र का सबसे बड़ा बुग्याल है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय मे...