Vikasnagar News: मिलन केंद्र का लोकार्पण
विकासनगर, अक्टूबर 7 -- Vikasnagar News: श्यामपुर मिलन केंद्र का दो लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने लोकार्पण किया। मिलन केंद्र में क्षेत्रीय लोग सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव और विकास स्थानीय सुविधाओं से जुड़ा है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ सामुदायिक भवनों और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की भावना के साथ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोकार्पण के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.