Vikasnagar News: मानुवा-गेहरी डांडे में पीर महाराज जागड़े पर्व पर उमड़ी आस्था
विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत मानुवा-गेहरी के डांडे में सोमवार को पीर महाराज जागड़ा पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महासू महाराज, पीर महाराज और काली मां के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पवनदीप ने श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मंदिर में देव घंटी भेंट की। इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्याणा, देवमाली, लोक कलाकारों, शिक्षकों और समाजसेवा से जुड़े लोगों को शॉल और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। पवनदीप ने कहा कि जौनसार-बावर की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के साथ ही समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में सदर स्याणा शूरवीर सिंह पंवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.