विकासनगर, अगस्त 5 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने ही बेटे, बहू और उनके बच्चों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवनगढ़ निवासी अफजल पुत्र धुम्मी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी रसीदा के साथ रहते हैं। आरोप है कि पांच जुलाई को उनके पुत्र इरफान, पुत्रवधू मोसिना तथा उनके बच्चों ने घर में उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने घर खाली न करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: माता-पिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी, बेटे-बहू के खिलाफ तहरीर अफजल का कहना है कि घटना में उनके बाएं हाथ और सिर पर चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने चिकित्सीय परीक्षण (म...