Vikasnagar News: मांडू सिद्ध मंदिर में 3.26 करोड़ से होंगे सुधार-सौंदर्यीकरण कार्य
विकासनगर, सितम्बर 26 -- Vikasnagar News: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के मांडू सिद्ध मंदिर परिसर में 325.65 लाख रुपये की लागत से सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गए हैं। विधायक सहदेव पुंडीर ने शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ कार्यों का शुभारंभ किया। योजना के तहत मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मांडू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों के साथ दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर परिसर के विकास की आवश्यकता थी। कार्य पूरा होने के बाद यहां आने वाले लोगों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.