Vikasnagar News: मांगों को डाकपत्थर में छात्रों का धरना जारी
विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों की त्रुटियां दूर करने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने 31 अगस्त से धरना शुरू किया है। छात्रों की मांगों में परीक्षा परिणामों में सुधार, स्नातक स्तर पर भूगोल, फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान और कंप्यूटर साइंस तथा स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान और मानव विज्ञान विषय शुरू करना शामिल है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.